फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bike rally was organised in the city for Hindu awakening.

Mahoba News: हिंदू जागरण के लिए शहर में निकाली विशाल बाइक रैली

Mon, 12 Jan 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
bike rally was organised in the city for Hindu awakening.
महोबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों के लिए रविवार को शहर में हिंदू जागरण बाइक रैली निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर युवक-युवतियां समेत भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए। इसके बाद हिंदू जागरण बाइक रैली निकाली गई। सबसे आगे स्कूटी में युवतियां शामिल रहीं। रैली खोवा मंडी, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, हवेली दरवाजा, मकनियांपुरा, भटीपुरा होते हुए शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। बाइक रैली में शामिल लोग वंद मातरम का उदघोष करते चलते रहे। समापन पर बड़ी चंद्रिका मंदिर में भारतमाता की आरती की गई। आरएसएस के जिला प्रचारक सौरभ ने बताया कि हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट करने का काम किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों की रक्षा करना है। इस मौके पर जिला सह संघ चालक लक्ष्मी नारायण, कार्यवाहक प्रमोद, अंकित, सौरभ तिवारी, शिवम विश्वकर्मा, मिहीलाल प्रजापति, रोहित राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed