{"_id":"5e249b7a8ebc3e4b44504397","slug":"bike-burn-mahoba-news-knp539458928","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
हाईवे में धूं-धूं कर जलती बाइक
- फोटो : MAHOBA
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चांदो के समीप चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क पर आग का गोला बनी बाइक को देखकर अन्य चालकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल गई।
मुख्यालय निवासी सतेंद्र गुप्ता (50) जगह-जगह आयोजित होने वाले मेलों में खिलौने व गुलाबलच्छी बेचकर परिवार का पोषण करते हैं। शनिवार देर शाम सतेंद्र बाइक से कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रहे मेले में गुलाबलच्छी बेचने गया था। रात करीब 10 बजे लौटते समय हाइवे में ग्राम चांदों के समीप बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
पीड़ित सतेंद्र ने बताया कि करीब आधा किमी पहले बाइक गर्म हो गई थी। इंजन से गर्म धुआं निकला। जब उसने बाइक रोकने का प्रयास किया तो आग लग गई। हाइवे पर बाइक के जलने से वाहन चालक पहले ही रुक गए। बाद में आग बुझने पर आवागमन सामान्य हो सका। पीड़ित ने बताया कि बाइक व गुलाबलच्छी बनाने की मशीन जल जाने से अब भरण-पोषण में दिक्कत आएगी।