{"_id":"638b9da46d23b1786f0c1a80","slug":"bijli-kermiyo-ki-hadtaal-36-vellegr-me-dark-mahoba-news-knp7316192107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से दो दिन से अंधेरे में डूबे 36 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से दो दिन से अंधेरे में डूबे 36 गांव
विज्ञापन
श्रीनगर/खन्ना। विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिन से जारी बिजलीकर्मियों की हड़ताल का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। दो दिन से 36 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है जबकि कस्बा श्रीनगर समेत 22 गांवों की बिजली 10 घंटे बाद शनिवार की शाम बहाल हो गई।
निजीकरण का विरोध और विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रांतीय आहवान पर जिले के बिजली कर्मचारी 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के काम पर न लौटने से ट्रिपिंग व फाल्ट होने पर आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सिजहरी फीडर से जुड़े 14 गांवों में 48 घंटे से आपूर्ति ठप है जबकि श्रीनगर और भंडरा फीडर की शानिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही।
जिसके बाद बिजली विभाग अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने स्वयं कमान संभालते हुए प्राइवेट लाइनमैनों को लगाकर श्रीनगर व भंडरा फीडर से जुड़ी आपूर्ति बहाल कराई जबकि सिजहरी फीडर से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
खन्ना संवाद के अनुसार बिजली लाइन में खराबी आने से कस्बा खन्ना समेत चिचारा, बन्नी, मवईखुर्द, पुरा, ग्योड़ी, तमौरा, सिरसीकलां, कहरा, अटघार, तिंदुही, पचपहरा, अकबई समेत 22 गांव दो दिन से अंधेरे में डूबे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। लोग अपने मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। उधर अधीक्षण अभियंता का कहना है कि प्राइवेट लाइनमैनों को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। काम पर न आने वाले संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।