{"_id":"6043b14a8ebc3ecc5f0d07f9","slug":"bharpoor-need-yog-se-door-kare-tanav-mahoba-news-knp6158843107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरपूर नींद व योग से दूर करें तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरपूर नींद व योग से दूर करें तनाव
विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को समय से उपचार मिल जाए तो उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा रहती है। भरपूर नींद व योग से तनाव को दूर किया जा सकता है। यह बात शनिवार को कबरई में अखंड इंटर कालेज में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में अवध बिहारी चतुर्वेदी ने कहीं।
कार्यशाला में कम्यूनिटी नर्स जसवंत सिंह राणा ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए जारी हेल्पलाइन 7309724176 के बारे में बताया। कहाकि इस नंबर पर सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक काल कर परामर्श लिया जा सकता है।
मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास ने कहा कि जो समय निकल गया है वह लौटकर नहीं आएगा इसलिए तनाव न लें बल्कि आराम से परीक्षा की तैयारी करें। प्रतिदिन योग करें, मेडिटेशन तथा 6 से 7 घंटे नींद ले। किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसे विचारों न आने दें। तनाव, नशा (सिगरेट, पान मसाला, गुटखा, शराब, अल्कोहल, गांजा, हीरोइन, ड्रग्स), मोबाइल के माध्यम से अध्यापकों एवं छात्रों को जागरूक किया। छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों पूछे गए। सही जवाब पर पुरस्कार दिया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय में स्थापित ‘मन कक्ष’ और ओपीडी की जानकारी दी गई।