फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bhakiyu submitted a memorandum to the Deputy Collector regarding inflation

भाकियू ने महंगाई को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu submitted a memorandum to the Deputy Collector regarding inflation
कबरई (महोबा)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने महंगाई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पेयजल समस्या समाधान के लिए कलशहा प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। बाद में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने अतिरिक्त एसडीएम श्वेता पांडेय ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी वापस ली जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही धांधली की जांच कराकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। कस्बे के राजेंद्र नगर में कई महीनों से बंद चल रही पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिछहिया हनुमान मंदिर के समीप सेक्टर की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए। नायब तहसीलदार धनराज ने 15 दिन के अंदर अवैध कब्जे हटवाकर रास्ता बहाल कराने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष हरिहर दीक्षित, महामंत्री रामआसरे शुक्ला, दीपक तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनोदनी तिवारी, अंजू भारती, रश्मि सेंगर, अमित पालीवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed