{"_id":"62a238be2648b67abd6e1a29","slug":"benefits-of-staying-healthy-with-yoga-mahoba-news-knp701525775","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को योग से निरोग रहने के बताए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को योग से निरोग रहने के बताए फायदे
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। एसके महाविद्यालय जैतपुर में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, चक्रासन्न, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास कराकर योग के फायदे बताए।
कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी एमपी पाठक ने योगाभ्यास कराकर प्रतिदिन नियमित योग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय नहीं निकालते। जिसका परिणाम है कि वह कम उम्र में ही विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से आंतरिक खुशी मिलती है और मन प्रसन्न रहता है। योग तनाव को कम करने में भी मददगार रहता है।
इस मौके पर शिक्षक अरुण सक्सेना, जीतेंद्र सिंह, अजय कुमार, सविता गुप्ता, अंजुलता के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।