फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Belatal won the trophy by defeating Panwadi

Mahoba News: पनवाड़ी को हराकर बेलाताल ने जीती ट्रॉफी

Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Belatal won the trophy by defeating Panwadi
विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अति​थि। संवाद - फोटो : विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अति​थि। संवाद
पनवाड़ी (महोबा)। नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे अलीपुरा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेलाताल व पनवाड़ी की टीम के बीच हुआ। बेलाताल ने छह विकेट से जीत दर्जकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले की शुरूआत प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। टॉस जीतकर एकता क्रिकेट क्लब पनवाड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में टीम ने नौ विकेट खोकर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलाताल की शुरुआत शानदार रही। बेलाताल ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे बेलाताल छह विकेट से विजेता बनी। सर्वाधिक 27 रन बनाने और दो विकेट लेने पर पर बेलाताल के खिलाड़ी हन्नू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अलीपुरा प्रधान के प्रतिनिधि बबलू रावत व जल पुरुष राजू मिश्रा ने विजेता को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीडी महान, संतोष अग्निहोत्री, दुष्यंत सोनी, आशीष सोनी, शैलू यादव, हरिकांत नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed