फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Being arises from the district hospital trust

जिला अस्पताल से उठता जा रहा भरोसा

Wed, 07 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 07 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Being arises from the district hospital trust
 जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र में प्राथमिक उपचार के अलावा अन्य सुविधाएं न मिल पाने से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। जिला अस्पताल में सस्ते दर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन मशीन खराब रहने और मशीन सही होने के बाद ट्रेनिंग देकर बनाए गए रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर चले जाने के कारण चार महीने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटक रहा है। साल दर साल बढ़ती आबादी के हिसाब से सुविधाएं न बढ़ने से लोग बीमार होने पर प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेने को मजबूर है,  वहीं अच्छे इलाज के लोगों को झांसी, ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली जाना पड़ता है। जिले 060 फीसदी लोग ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए जाते है। जबकि 40 प्रतिशत लोग जिला अस्पताल में इलजा न कराकर पाइवेट चिकि त्सकों की सलाह लेते है।  जिला अस्पताल में उपकरणों की कमी, साफ सफाई और चिकित्सा की गुणवत्ता न होने से लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेना पड़ती है।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना जिला अस्पताल
दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया जाता है। जिससे नाजुक हालात में कई मरीज झांसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। वहीं मजबूरन लोगों को रेफर कराने के लिए लोगों को जिला अस्पताल लाना होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed