फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Be blasting off into the night to the stone quarries

रात में ब्लास्टिंग वाली पत्थर खदानों को कराया बंद

Fri, 27 Jan 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 27 Jan 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Be blasting off into the night to the stone quarries
नरैनी क्षेत्र में नदी से निकाली जा रही अवैध रूप से बालू। - फोटो : अमर उजाला
रात में ब्लास्टिंग को लेकर खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कबरई मंडी की पत्थर खदानों को पूरी तरह बंद करा दिया है। इससे पत्थर करोबारियों में खलबली मच गई है। रात में ब्लास्टिंग पाए जाने पर पट्टा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



कबरई पत्थर मंडी के अंतर्गत एक दर्जन पहाड़ है। जहां तीन सौ से अधिक खदानों में काम चलता है। वहां खनन कार्य से जुड़े ठेकेदार अधिक उत्पादन के चक्कर में ब्लास्टिंग के  निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच अनुपालन कर रात में भी ब्लास्टिंग करते है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


खनिज अधिकारी बीपी यादव, सर्वेक्षक अशोक मौर्या, मनोज यादव, राजेश कुमार के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई है। जिन्होंने खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और शिकायतें सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव में पूरे खनन क्षेत्रों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी पट्टा धारकों को रात में ब्लास्टिंग न करने के कड़े निर्देश है। इसके बाद निर्देशों का पालन नहीं होता है। औचक निरीक्षण दौरान रात में ब्लास्टिंग होती पाई गई तो उसका पट्टा निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पट्टा धारकों से स्टांप पर निर्धारित समय ब्लास्टिंग करने के शपथ पत्र मांगे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed