फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Battery operated vehicles will be available for elderly passengers at stations.

Mahoba News: स्टेशनों पर बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगी बैटरी चलित व्हीकल की सुविधा

Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Battery operated vehicles will be available for elderly passengers at stations.
महोबा। ट्रेनों में सफर करने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग व अशक्त लोगों के लिए रेलवे की ओर से नई सुविधा शुरू की गई है। स्टेशनों पर बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चलित व्हीकल मुहैया कराई जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से इसे पहले चरण में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी व खजुराहो में शुरू किया गया है। इसके बाद महोबा रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और अशक्त यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेन तक पहुंचने में परेशानी होती है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए उत्तर-मध्य रेलवे झांसी की ओर से नई व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके तहत झांसी व खजुराहो में ठेके पर बैटरी चलित व्हीकल की सुविधा शुरू कर दी गई है। नई सुविधा से यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द महोबा समेत विभिन्न रेलवे स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस सुविधा से अब बुजुर्ग, दिव्यांग और अशक्त यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही इस नई व्यवस्था से रेलवे को भी अतिरिक्त आय अर्जित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed