फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banks are not following social distance, gathering crowd of customers

बैंकों में नही हो रहा सामाजिक दूरी का पालन, ग्राहकों की जुट रही भीड़

Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Banks are not following social distance, gathering crowd of customers
महोबा। लॉकडाउन के बाद भी बैंकों में जुट रही ग्राहकों की भारी भीड़ सामाजिक दूरी आदेश की धज्जियां उड़ा रही हैं। बैंक के गार्ड भी ग्राहकों को दूर-दूर खड़ा होने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। ग्राहक एक-दूसरे से सटकर खड़े हो जाते हैं
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी में जनधन खाते के बैलेंस को चेक करने व पैसे निकालने के लिए लोगों की सुबह से भारी भीड़ जुट गई। ग्राहक एक दूसरे से सटकर लंबी लंबी लाइनों में खड़े हो गए। एक तरफ महिलाओं और दूसरी तरफ पुरुषों की लगी लंबी लाइन ने सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया। जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखने की गरज से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। लेकिन बैंकों में इस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। इससे सुबह से शाम तक ज्यादातर बैंकों में लोगों की लाइनें लग जाती हैं। सूचना पर पहुंचने वाली पुलिस भी चंद मिनट खड़े होकर दूरियां बना देती हैं और पुलिस के जाते ही लोग जहां के तहां खड़े होकर बैंकों से पैसा निकालने के लिए लाइनों में लग जाते हैं। जिलाधिकारी एके तिवारी ने निरीक्षण दौरान बैंक प्रबंधकों को भी ग्राहकों से सामाजिक दूरी बनवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed