{"_id":"57c9b49f4f1c1bd5352cb22e","slug":"bank-staff-had-locked-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
विरोध जताते एलआईसी कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। बैंकों में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने खूब नारेबाजी की। वहीं, एलआईसी कर्मचारियों ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों एवं महंगाई के विरोध में हड़ताल की और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहने से लाखों का लेनदेन
प्रभावित रहा। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री जयपाल सिंह परिहार ने कहा कि जानबूझ कर मजदूर विरोधी नीति बनाई जा रही है। उन्होंने बैंकों का निजीकरण
रोकने और ऋण वसूली शुरू किए जाने समेत कई मांगें उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कामरेंद्र, लोकेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र, सुरेंद्र कुमार, सचिन, नीतेश, मोहित अवस्थी सहित कई कर्मचारी
विज्ञापन
मौजूद रहे। इसमें सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर विरोध जताया। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारी श्रम विरोधी नीतियों एवं महंगाई के विरोध में हड़ताल पर रहे। सचिव इंद्रकुमार गुप्ता ने बताया कि यह एक देश व्यापी हड़ताल है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को
सामाजिक सुरक्षा, महंगाई रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने, नई पेंशन स्कीम वापस लेकर पुरानी पेंशन सेवा बहाल किए जाने की मांग की। हड़ताल व प्रदर्शन में देवीदीन, प्रमोद कुमार, ओपी श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार, कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।