फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bank

1500 लोगों के खातों में पहुंची ब्याज पर ब्याज की धनराशि

Fri, 06 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bank
महोबा। लाक डाउन व कोरोना काल के दौरान बैंक के लोन की किस्त न चुका पाने वालों से वसूले जाने वाले ब्याज पर ब्याज की रकम का भुगतान सरकार कर रही है। जिले के प्रमुख बैंकों के करीब तीन हजार खाताधारकों में से करीब 1500 लोगों के खातों में रकम भेजी जा चुकी है। अन्य खाताधारकों के खातों में दो से तीन दिन के अंदर धनराशि आने की उम्मीद हैं। ऐसे में बैंक ऋण लेने वालों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

सरकार की इस योजना के तहत दो करोड़ रुपये तक के कर्ज पर ब्याज के ऊपर लगने वाला ब्याज एक मार्च 2020 से 31 अगस्त तक के लिए माफ किया जा रहा है। इस योजना में आटो, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, होम, एजूकेशन लोन आदि लेने वालों को ब्याज पर ब्याज की छूट मिलनी है। जिले में करीब तीन हजार खाताधारकों को इसका लाभ मिलेगा। 50 फीसदी लोगों के खातों में कैश बैक के रूप में धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

इस योजना में ऐसे खाताधारक भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने लोन की किस्त समय पर अदा की है। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक मनुजेंद्र अवस्थी ने बताया कि बैंक से लोन लेने वाले 500 खाताधारक में से 331 के खातों में ब्याज पर ब्याज की धनराशि आ गई है। शेष खातों में जल्द यह धनराशि आने की उम्मीद है। बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि लोन के 700 खाताधारकों में से 500 लोगों को इसका लाभ मिला है। दो दिन में शेष खातों में कैशबैक आ जाएगा। इंडियन बैंक के मैनेजर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लोन खाताधारकों के खातों में ब्याज पर ब्याज की धनराशि आने की उम्मीद है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के करीब 700 खाताधारकों को इस योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed