फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bamnoura Club defeated by 114 runs

Mahoba News: बमनौरा क्लब ने 114 रनों से दी करारी शिकस्त

Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bamnoura Club defeated by 114 runs
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत स्यावन में चल रहे बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। बमनौरा क्रिकेट क्लब ने स्यावन क्रिकेट क्लब 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बमनौरा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्यावन क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 11 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बमनौरा क्लब ने यह मुकाबला 114 रनों से जीत लिया। टीम की ओर से प्रांशू राजा ने 45 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, शिवम यादव ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया। अंपायर की भूमिका संतोष राजपूत व देवेंद्र यादव ने निभाई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद राजपूत और ग्राम प्रधान बमनौरा राजेंद्र सिह ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी जबकि उपविजेता टीम को समाजसेवी बृजेंद्र सिंह राजपूत व रणवीर गौतम ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

----------------
जनप्रतिनिधि इलेवन ने मैत्री मैच में मारी बाजी

पनवाड़ी। नेहरू इंटर कॉलेज में पनवाड़ी प्रीमियर लीग में शनिवार को मैत्री मैच हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि इलेवन ने विकासखंड इलेवन को 20 रनों से हराया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा फीता काटकर किया। जनप्रतिनिधि इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकासखंड इलेवन 117 रन ही बना सकी। इससे जनप्रतिनिधि इलेवन ने 20 रनों से मैच जीता। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि यदि क्षेत्र के प्रधान व ब्लॉक प्रमुख खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजते हैं, तो उसे शासन स्तर पर भेजकर पनवाड़ी कस्बे में स्थाई खेल मैदान के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, बीडीओ विपिन कुमार, अमन शर्मा, मो. इश्तियाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed