{"_id":"68eaa692b8907ea39a057e45","slug":"badminton-player-assaulted-at-stadium-gate-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118823-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ स्टेडियम गेट पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ स्टेडियम गेट पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने गए एक खिलाड़ी के साथ मारपीट की गई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके युवा खिलाड़ी से मारपीट के चलते खिलाड़ियों में आक्रोश है। वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर खिलाड़ी के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के बजरंग चौक निवासी कैलाशनाथ गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनका बेटा प्रभव गोस्वामी नाै अक्तूबर की शाम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से बैडमिंटन खेलकर घर आ रहा था। तभी स्टेडियम के गेट पर पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे घेरकर रोक लिया। लात-घूसों से हमला करके घायल कर दिया। इससे उसकी दो अंगुली फ्रैक्चर हो गई और शरीर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रहे थे, तो आरोपियों ने दोबारा रोककर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुका है प्रभव
महोबा। घटना में घायल खिलाड़ी प्रभव के दादा और समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रभव बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी है। हाल ही में जिलास्तर व् मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन के बाद उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियाेगिता के लिए हुआ। जनपद अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रभव ने जिले का प्रतिनिधित्व भी किया। साथ में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने इसी से चिढ़कर प्रभव पर हमला किया है। इस घटना के बाद स्टेडियम में खेलने आने वाले खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।