{"_id":"61a3ce5390a3b62980190c30","slug":"backward-dalit-and-minority-recognized-the-power-of-vote-babu-singh-kushwaha-mahoba-news-knp6666145114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक पहचाने अपने वोट की ताकत- बाबू सिंह कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक पहचाने अपने वोट की ताकत- बाबू सिंह कुशवाहा
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल में विकास नहीं कर पाई। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन कर जनता को घरों में बंद करके कानून बना दिए। उन्होंने पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों को अपने वोट की ताकत पहचानने का आह्वान किया।
रविवार को कस्बा कबरई के बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा अपने मूल उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना से भटक गई है। यही वजह है कि आज उन्हें पार्टी बनाने की आवश्यकता हुई। उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि घाटमपुर में एक दलित के साथ सपा के लोगों ने अत्याचार किया है। अब धमकी दे रहे हैं कि तीन महीने बाद हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि लॉकडाउन के समय डेढ़ साल स्कूल बंद रखे गए। इस दौरान शिक्षा व लेबर एक्ट कानून बनाए। लेबर एक्ट में मजदूर की ड्यूटी 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दी गई। कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बुंदेलखंड का ही निवासी होना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विजय नारायण वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद, एमपी महासचिव पप्पू कोरी, प्रदेश महासचिव रवींद्र ओमरे, विजय बहादुर, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल कुशवाहा, सबा खान, रानी सिंह, मानवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मेहता, प्रेमवती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कॉलेज मैदान में जुटी लोगों की भीड़।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन