फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Baba Saheb Dr. Ambedkar remembered on Parinirvana Day

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब डॉ. आम्बेडकर

Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb Dr. Ambedkar remembered on Parinirvana Day
परिनिर्वाण दिवस पर बोलते लल्लू प्रसाद निषाद। - फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर शहर के आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसपाइयों ने डॉ. आम्बेडकर को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रृद्घासुमन अर्पित किए। कहा कि डॉ. आम्बेडकर ने संविधान में सभी को अधिकार दिए हैं। इस दौरान समाज के लोगों से संगठित रहने का आहवान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बसपा के चित्रकूट मंडल सेक्टर प्रभारी लल्लू प्रसाद निषाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाबा साहब के पद चिन्हों का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि बाबा साहब ने भारत में एक समतामूलक समाज के स्थापना की कल्पना की थी। उसके अनुसार कांशीराम साहब ने बसपा के रूप में एक आंदोलन छेड़ा और इस आंदोलन को यहां तक पहुंचाया। बसपा का हर कार्यकर्ता संगठित रहे और मायावती को मजबूत करने का काम करें। सभी कार्यकर्ता यहां से आगामी चुनाव में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर जाएं। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी पीपी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष बृजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक बौद्घ, राजेंद्र सोलंकी, रियाज राईन समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. आम्बेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर पवन कुशवाहा, इंद्रकुमार, विनय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed