फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   baar esosieshan ke padaadhikaariyon ne lee shapath

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 14 Mar 2019 12:09 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Mar 2019 12:09 AM IST
सार

जनपद न्यायाधीश ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
baar esosieshan ke padaadhikaariyon ne lee shapath
पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज व कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता - फोटो : amarujala

विस्तार

कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ सभागार में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला जज महताब अहमद ने कहा कि वकीलों को समय-समय पर किताबों का अध्ययन करते रहना चाहिए। इससे कानूनी ज्ञान बढ़ता है। कहा कि कुलपहाड़ न्यायालय के जो मुकदमे महोबा कोर्ट में हैं उन्हें शीघ्र वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने किया। उन्होंने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर खान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सक्सेना, महामंत्री प्रमोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राकेश रावत, सुरेंद्र सिंह यादव, राजेश शर्मा, सुनील कुशवाहा व संयुक्त सचिव रामकुमार रिछारिया, अरुण रावत, कपिल देव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभनाथ सिंह ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस बनाये रखना बहुत जरूरी है। संचालन पूर्व शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह ने किया। इस मौके पर सीजेएम कुलपहाड़ सचिन मौर्या, एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, नायब तहसीलदार अमरकांत सेन, पूर्व बार अध्यक्ष जमुना प्रसाद सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed