{"_id":"6a5bbe8644094881bf00e0ff","slug":"ayushman-cards-will-be-made-by-organizing-camps-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127190-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर शिविर लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि वयोवंदना योजना के तहत छूटे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए चिकित्सालयों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। 20 व 21 जुलाई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र भटीपुरा और बजरिया में शिविर आयोजित होगा। ब्लॉक कार्यालय पनवाड़ी, चरखारी, कबरई व जैतपुर में 22 और 23 जुलाई व तहसील महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ में 24 व 25 जुलाई को शिविर आयोजित होंगे। (संवाद)
हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन
महोबा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार का जन्मदिन ब्लॉक कबरई के ग्राम मवईखुर्द में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। लोगों ने मेघनाथ खंगार के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। इस मौके पर रामचंद्र खंगार, जीतू साहू, परशुराम खंगार, आल्हा गायक बदलू वर्मा, नीरज खंगार, छोटू आदि मौजूद रहे। (संवाद)