{"_id":"5dd6dd538ebc3e54d446fb19","slug":"ayush-tops-in-healthy-baby-show-mahoba-news-knp5273230179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्दी बेबी शो में आयुष रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्दी बेबी शो में आयुष रहा अव्वल
विज्ञापन
महोबा। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने शून्य से एक साल के करीब डेढ़ दर्जन बच्चों के शारीरिक विकास, वजन व टीकाकरण आदि की जांच की। बच्चों की देखभाल को लेकर उनकी मां को जागरूक किया। परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी। बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने निर्णायक रहे। उन्होंने कहा कि प्रसव के एक घंटे के अंदर शिशु को मां का दूध दें, क्योंकि यह गाढ़ा पीला दूध ही बच्चे के लिए अमृत है। इससे शिशु तमाम बीमारियों से बचते हैं। उन्होंने महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य सलाहकार मानसिंह ने कहा कि माताएं बच्चों को कुछ खिलाने से पहले अपने हाथ धो लें। हेल्दी बेबी शो में बच्चों का चयन संस्थागत प्रसव, आयु के सापेक्ष में वजन, नियमित टीकाकरण व स्तनपान के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में समदनगर के आयुष पुत्र मायादेवी ने प्रथम, नरसिंह कुटीर की जाह्नवी पुत्री प्रीति ने दूसरा व विजय नगर के प्रांश पुत्र भाग्यवती ने तृतीय स्थान पाया, इन्हें पुरस्कृत किया गया। अन्य बच्चों को भी उपहार बांटे गए। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट एसके सिंह, पंकज कुमार, आशा सोनी, अनिल कुमारी, उर्मिला रैक्वार, राधा, कविता सक्सेना समेत स्टॉफ उपस्थित रहा।