फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ayush defense kit will protect polling personnel from corona

चुनाव ड्यूटी में कार्मिकों नहीं सताएगा कोरोना का डर, दिया गया आयुष रक्षा किट

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ayush defense kit will protect polling personnel from corona
महोबा। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को अब कोरोना से बचाव के लिए आयुष की रक्षा कवच किट का वितरण किया जा रहा है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा में चार हजार कर्मियों को वितरण किया जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नारायण दास ने बताया कि आयुष की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए चार आयुर्वेदिक औषधियों का एक किट है। इसमें अणु तेल, संशमनी वटी, आयुष काढ़ा एवं च्यवनप्राश को शामिल किया गया है। जिसे जनपद के विधानसभा चुनाव में लगे सभी मतदान कर्मियों, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड विभाग सहित समस्त फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स को वितरित किया जाएगा। अब तक 800 कार्मियों को किट दी गई है।
विज्ञापन

इस तरह करें इस्तेमाल
संशमनी वटी- यह गुडूची गिलोय द्वारा निर्मित है। यह प्रतिरोधक क्षमता को व्यवस्थित करने, विषाणुरोधी एंटी वायरल और ज्वर में लाभदायक है। दो गोली दिन में दो बार लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

च्यवनप्राश- स्वास्थ्य वर्धक और पौष्टिक, एंटी-ऑक्सीडेंट एवं श्वास रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। एक छोटा चम्मच छह ग्राम, दूध के साथ दिन में एक बार, सुबह के समय लेना चाहिए।
अणु तेल- नाक के लिए यह ड्रॉपलेट है यानि छींकने से होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। अंगुली के अग्र भाग में एक से दो बूंद दोनों नासिका के अंदर दिन में एक बार लगाना है।

आयुष क्वाथ-चार भाग तुलसी, दो-दो भाग दाल-चीनी और सुंठी मौंठ और एक भाग काली मिर्च से निर्मित किया गया है. यह स्वास्थ्य वर्धक और इम्युनिटी को व्यवस्थित करने वाला है। इसका सेवन करने के लिए तीन ग्राम चूर्ण, 150 मिली. एक कप गर्म पानी के साथ उबाल कर और चाय की तरह तैयार करके दिन में एक या दो बार सेवन करें। यह विषाणुरोधी एंटी वायरल और ज्वर में लाभदायक है। दो गोली दिन में दो बार ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed