फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ayodhya's wrestler Bhupendra defeated Rajasthan's Raju

Mahoba News: अयोध्या के पहलवान भूपेंद्र ने राजस्थान के राजू को पछाड़ा

Sun, 28 Jan 2024 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's wrestler Bhupendra defeated Rajasthan's Raju
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में चल रहे 15 दिवसीय मेले में आयोजित दंगल के अंतिम दिन रविवार को 12 से अधिक कुश्तियां हुईं। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। अयोध्या के पहलवान भूपेंद्र ने राजस्थान के राजू को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि पहलवान ऐसे कठिन दौर में मेहनत व परिश्रम करके अखाड़े से जुड़े हैं। पहली कुश्ती उन्नाव के लवकुश और गुढ़ा के महेंद्र पहलवान के बीच हुई। नौ मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती में राजस्थान के पहलवान ठाकुर ने कानपुर के हनुमान को चित किया। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन




कानपुर की खुशी पहलवान ने दिल्ली की पूनम को पटकनी दी। लखनऊ की अदिति पहलवान ने बिहार की अन्नू को हराया। गुढ़ा के कपिल पहलवान ने उन्नाव के लवकुश को चितकर कुश्ती जीती। मुरादाबाद के खालिद ने मथुरा के विकास को हराया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, ग्राम प्रधान छोटेलाल, चक्रपाणि त्रिपाठी, कामता कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed