{"_id":"60c24f3a8ebc3e84370ef79a","slug":"awareness-accelerated-in-kovid-vaccination-mahoba-news-knp6332608134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से कोविड टीकाकरण में आयी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से कोविड टीकाकरण में आयी तेजी
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज हो गई है। ग्राम प्रधानों के साथ युवा टीकाकरण कराने के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चला रहे हैं। अभियान में ग्राम निगरानी समितियां भी अपनी भूमिका निभा रही हैं।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए एडीएम आरएस वर्मा ने तहसील कुलपहाड़ के ग्राम कमालपुरा तथा तहसील चरखारी के खरेला देहात ग्राम पंचायत के ग्राम टिकरी एवं बसौठ में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बढ-चढ़ पर टीकाकरण करा रहे हैं।
तीनों गांवों में एडीएम को टीकाकरण की अच्छी स्थिति मिली। एडीएम ने कहा कि कमालपुरा के ग्राम प्रधान ने निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में अच्छी भूमिका निभाई है, जिसकी वजह से डीएम ने इनके कार्य की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम, बीडीओ, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।