{"_id":"66b28688508c0cf10e0847f4","slug":"avoid-exorcism-treatment-of-mental-patients-is-necessary-mahoba-news-c-225-1-mah1001-108230-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: झाड़-फूंक से बचें, मानसिक रोगियों का इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: झाड़-फूंक से बचें, मानसिक रोगियों का इलाज जरूरी
Wed, 07 Aug 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बे के काशी प्रसाद इंटर काॅलेज में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि मानसिक रोग होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। बल्कि डॉक्टर की सलाह से इलाज कराएं।
कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. अंकिता गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास ने छात्रों व अध्यापकों को मनोरोग के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने सवाल किए।
कार्यक्रम में टेली मेडिसिन नंबर-14416 व मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर- 7309724176 बारे मे जानकारी दी। कहा कि 24 घंटे कभी भी कॉल करके परामर्श लिया जा सकता। साथ ही मानसिक बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में संचालित मनकक्ष में परामर्श और उपचार देने की सुविधा है।
विज्ञापन
अंत में कक्षा नौ से 12वीं तक के 20 छात्र-छात्राओं को मनदूत व मनपरी नामित करते हुए प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह सेंगर, छाया शर्मा, गयाप्रसाद त्यागी, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)