{"_id":"67a8eaf049637bd79f04ac7f","slug":"auto-stands-are-not-functioning-e-rickshaws-are-creating-jams-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-112252-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑटो स्टैंडों का संचालन नहीं, ई-रिक्शा लगा रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑटो स्टैंडों का संचालन नहीं, ई-रिक्शा लगा रहे जाम
Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
-रोडवेज के बाहर सवारियों के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा व ऑटो।
- फोटो : -रोडवेज के बाहर सवारियों के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा व ऑटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान है। इसका मुख्य कारण ई-रिक्शा और ऑटो का बेतरतीब संचालन होना है। वहीं, शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चारों ओर ऑटो स्टैंड बनाए जाने का काम शुरू हुआ था लेकिन इनका संचालन नहीं हो सका। यदि, निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा व ऑटो चलाएं जाए तो शायद शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों तक नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। जिले में 1,500 से अधिक ई-रिक्शा संचालित हैं। ई-रिक्शा और ऑटो का रूट निर्धारण कर ऑटो स्टैंडों से ही इनका संचालन किए जाने के निर्देश छह माह पहले दिए गए थे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। न तो यातायात पुलिस रूट निर्धारित कर सकी और न ही पालिका प्रशासन ऑटो स्टैंडों का संचालन शुरू करा सका। यही वजह है कि चालक अपनी मनमर्जी से ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। जिसके चलते शहर के बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों में सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं।
शहर के हमीरपुर चुंगी, राठ चुंगी, नए बस स्टैंड और परमानंद चौक में ऑटो स्टैंड का संचालन होना था। पालिका प्रशासन कुछ ऑटो स्टैंडों के तैयार होने का दावा कर रहा है लेकिन आज तक वाहनों का संचालन यहां से शुरू नहीं हो सका। यही वजहै है कि रोडवेज बस स्टैंड, पुराने प्राइवेट मार्ग, बलखंडेश्वर के सामने समेत कई स्थानों पर ई-रिक्शा खड़े कर सवारियों को भरा जा रहा है। जिस चालक को जहां की सवारी मिल गई, वह उसे बैठाकर फर्राटा भरते नजर आ रहा है। शनिवार को भी ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन के कारण जिला अस्पताल के सामने, रोडवेज-प्राईवेट मार्ग, तहसील चौराहा, पालिका के समीप में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
शहर में जाम से निपटने के लिए ऑटो स्टैंड व पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। राठ चुंगी में ऑटो स्टैंड के लिए जमीन चिहिन्त की गई है। बजट उपलब्ध होते ही यहां टिनशेड समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही ऑटो स्टैंड का संचालन शुरू कराया जाएगा। -अवधेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका महोबा।