{"_id":"606860d18ebc3ec4ac0692d5","slug":"attempt-to-murder-registered-mahoba-news-knp621237427","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव यात्रा के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव यात्रा के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर फायरिंग कराने के आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट से घायल आरोपी का इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है।
आंबेडकर नगर निवासी चुनूवाद साहू की पत्नी लवली की एक अप्रैल को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम परिजन शवदाह गृह जा रहे थे। तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत छत्रपाल निवासी सुभाषनगर ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से शव यात्रा में शामिल लोगों पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से आशाराम, उसका भाई
चेतराम व बबलू घायल हो गए थे, जबकि कल्लू का साला मोनू भगदड़ में घायल हो गया था। घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक छीनकर बुरी तरह मारपीट कर दी थी। जिससे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से शुक्रवार की रात पुलिस अभिरक्षा में झांसी रेफर किया गया। कस्बा कबरई निवासी कल्लू ने तहरीर
विज्ञापन
देकर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गालीगलौज व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि अस्पताल से लौटने पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।