फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attempt to kidnap a youth due to firing rivalry

Mahoba News: फायरिंग की रंजिश में युवक के अपहरण की कोशिश

Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a youth due to firing rivalry
-पुलिस की घेराबंदी देख युवक को छोड़कर भागे आरोपी, चार के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के जरौली गांव के बाजार में 20 दिन पहले हुई फायरिंग की रंजिश में युवक के अपहरण की कोशिश की गई। आरोप है कि चार लोग उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना पर पहुंची डायल 112 व खरेला पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी युवक को छोड़कर भाग गए।

जरौली निवासी शैलेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस अक्तूबर को दबंगों ने दिनदहाड़े दुकानदारों से मारपीट की थी। बाजार में फायरिंग की घटना के दौरान उसने समिति सदस्यों के साथ दो आरोपियों को तमंचे के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसी रंजिश में चार लोगों ने रास्ते में उसकी बाइक रुकवाकर मारपीट की और कार में डालकर ले गए। सूचना पर पुलिस को देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed