फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Asphalt work started after a long wait

Mahoba News: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ डामरीकरण का काम

Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Asphalt work started after a long wait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़-मुढ़ारी सड़क का लंबे इंतजार के बाद शनिवार से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने सड़क की खोदा कराकर गुणवत्ता परखी। उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए। कुलपहाड़ से मुढ़ारी वाया रेलवे स्टेशन की सड़क पिछले चार वर्षों से जर्जर थी। जिला खनिज निधि से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य माह जनवरी में शुरू हुआ था। खराब गुणवत्ता होने पर काम रोक दिया गया था।
शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तायुक्त सड़क बनाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विनोद कुमार व बलराम की मौजूदगी में सड़क की खोदाई कराकर गुणवत्ता परखी गई।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर खामिया मिलने पर दोबारा सड़क बनाने के निर्देश दिए गए। अवर अभियंता का कहना है कि सड़क को कई जगह खोदाई कर देखा गया है। निर्माण कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed