फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ASHA workers protest at the Collectorate over their demands

Mahoba News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers protest at the Collectorate over their demands
फोटो 16 एमएएचपी 12 परिचय-एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या बतातीं आशाएं। संवाद
-एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। आशा हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद एनएचएम की निदेशक को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा। जिसमें समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की।

एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला, सुनीता, साधना, ओमवती, धनवती, गीतादेवी, सुलोचना, चंद्रकली, पूजा, सावित्री, अर्चना, सरोज, सबीना बानो, किरन, मीरा आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रख रहीं हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उन्होंने आंदोलन का रास्ता चुना है। आशा कार्यकर्ताओं ने निश्चित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, बीमा व स्वास्थ्य सुरक्षा समेत अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात की है। चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed