{"_id":"570540564f1c1b8f62c8117c","slug":"ash-from-the-fire-in-the-house-of-one-million-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग से एक लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग से एक लाख की संपत्ति राख
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नैपुरा में आग से जला सरमन का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना महोबकंठ के ग्राम नैपुरा में चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। इससे तकरीबन एक लाख रुपये की कीमत की संपत्ति राख हो गई। पीड़ित के सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची।
नैपुरा निवासी सरमन की पत्नी ने बुधवार की सुबह खाना बनाया था। खाना खाने के बाद परिवार के लोग खेत पर काम करने चले गए। चूल्हे की भड़की चिंगारी से पास में रखे कंडों व घास ने आग पकड़ ली। आग की लपटों ने घर को चपेट में ले लिया।
आग देख मोहल्ले के लोग शोर मचाने लगे। इससे मौके पर भीड़ लग गई। यह आग बुझाने लगे। आग की सूचना पर परिवार के लोग काम छोड़कर घर की ओर दौड़ पड़े। सरमन ने फायर स्टेशन को मोबाइल पर सूचना दी। दमकल के न पहुंचने से घर में रखे जेवर ,दो हजार रुपये नगद, गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। सरमन ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।