फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrangements should be made to keep the grains safe in the market

Mahoba News: मंडी में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए की जाए व्यवस्था

Thu, 20 Jul 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made to keep the grains safe in the market
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला महिला अस्पताल, तहसील समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। तहसील में महिला हेल्प डेस्क में एक साल में एक शिकायत दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नवीन गल्ला मंडी की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं जानी। किसानों के विश्राम गृह में आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। कहा कि मंडी में अनाज की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सुबह साढ़े दस बजे प्रभारी मंत्री जिला महिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को भोजन भी वितरित किया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे प्रभारी मंत्री ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, भवनों आदि की स्थिति देखी। परिसर को साफ व स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। तहसील के अधिवक्ताओं के साथ बार सभागार में बैठक की। वकीलों ने समस्याएं रखीं। जिस पर प्रभारी मंत्री ने समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद साढ़े 11 बजे प्रभारी मंत्री शहर कोतवाली पहुंचे। दैनिक अपराध रजिस्टर देखा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को किसी भी प्रकार की कोई आपराधिक घटना नहीं घटित हुई। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से वार्ता की। जीआईसी व जीजीआईसी के निरीक्षण में स्मार्ट क्लासेज के संबंध में बच्चों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने उद्योग बंधु, बैंकर्स कमेटी, जन शिकायतों के निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस, थाना दिवस, ब्लॉक दिवस, तहसील दिवस आदि की समीक्षा की। कहा कि व्यापारियों की समस्या का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराया जाए। उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाए। हर गोशाला में पौधरोपण कराया जाए। जगह चिन्हित कर नई गोशालाएं स्थापित की जाएं। दैवी आपदा के पीड़ितों को तत्काल राहत दी जाए। डीएफओ को निर्देश दिए कि 22 जुलाई को विराट रूप से पौधरोपण कराएं। डीपीआरओ से कहा कि प्रधानों से संपर्क कर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण कराएं और पौधों को बचाने की जिम्मेदारी लें। इस मौके पर एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, डीएम मनोज कुमार, एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed