{"_id":"6a889aa74b5542a8df019e1b","slug":"arrangements-in-schools-inspected-following-childrens-performancesarrangements-in-schools-inspected-following-childrens-performances-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128129-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बच्चों के प्रदर्शन के बाद स्कूलों में परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बच्चों के प्रदर्शन के बाद स्कूलों में परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 19 परिचय-कन्या उच्च प्राथमिकी विद्यालय जैतपुर के निरीक्षण में निर्देश देते तहसीलदार प्रमित सचान। संवाद
-भवन, सफाई व अन्य सुविधाओं की ली जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़/चरखारी। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर शासन स्तर की नाराजगी का असर जिले पर भी पड़ा है। इसको देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के आदेश पर एसडीएम आदेश कुमार सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अकौना का निरीक्षण किया। वहां एमडीएम सही पाया गया। अध्यापक भी उपस्थित मिले लेकिन बच्चों की संख्या कम मिली। इसी तरह से तहसीलदार प्रमित सचान ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजरारी, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर, प्राथमिक विद्यालय बोरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय मसूदपुरा का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और एमडीएम की जांच की। बारिश का मौसम होने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। साफ-सफाई का स्तर ठीक नहीं मिला।
उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ इऔरा व प्राथमिक विद्यालय किल्हौआ के विद्यालय परिसर में जल भराव की समस्या पाए गई। तहसीलदार चरखारी रामानंद मिश्रा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा का निरीक्षण किया। वहां अध्यापक उपस्थित पाए गए। दीवारों में नमी मिलने पर मरम्मत और पेंटिंग की आवश्यकता जताई गई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा व घुटवई का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा के परिसर में अधिक वर्षा के कारण जलभराव मिला।