फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arms factory caught, four accused arrested

अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arms factory caught, four accused arrested
महोबा। थाना अजनर के रजपुरा गांव में लंबे समय से संचालित असलहा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े आरोपियों पर यूपी-एमपी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना अजनर पुलिस ने रजपुरा निवासी देव सिंह के खेत पर छापा मारा। यहां से एक रायफल, दो तमंचा, 17 अर्द्घनिर्मित तमंचे, 24 लोहे की नाल व उपकरण बरामद किए गए। मौके से देव सिंह उर्फ देवी सिंह, उसका पुत्र हरिश्चंद्र राजपूत, नंदू उर्फ नंदराम विश्वकर्मा व प्रह्लाद राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनजर लाखन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रह्लाद के खिलाफ यूपी व एमपी में 19 मुकदमे दर्ज हैं जबकि देव सिंह व हरिश्चंद्र पर नौ-नौ और नंदू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय पेशी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed