{"_id":"6ab6be776c787fe3ef04d92a","slug":"arjun-and-chandraval-dams-filled-to-the-brim-due-to-continuous-rainfall-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129103-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लगातार बारिश से लबालब हुए अर्जुन व चंद्रावल बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लगातार बारिश से लबालब हुए अर्जुन व चंद्रावल बांध
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 06 परिचय-यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से इस तरह छोड़ा जा रहा अतिरिक्त
महोबा। बारिश के चलते जनपद के बांधों के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। अर्जुन और चंद्रावल बांध लबालब हो गए हैं। सिंचाई विभाग की ओर से बांधों में स्थापित की गईं बाढ़ नियंत्रण चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। हर दो-दो घंटे के अंतराल में बांधों के जलस्तर की नाप कराई जा रही है। इस दौरान लहचूरा बांध से 7,800 क्यूसेक, अर्जुन बांध से 381 व कबरई बांध से 100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
बुंदेलखंड में इस सीजन में जनपद महोबा में सबसे अधिक औसत बारिश हुई। पिछले दो दिन से मानसून फिर सक्रिय है। ऐसे में जनपद के अर्जुन, कबरई, चंद्रावल, उर्मिल, लहचूरा आदि बांधों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध शत-प्रतिशत भरा है जबकि अर्जुन बांध में 96.13 फीसदी, चंद्रावल में 97.08 फीसदी, कबरई में 78.02 फीसदी, मझगवां में 88.85 फीसदी, उर्मिल में 89.39 फीसदी, क्योलारी में 96.09 फीसदी और रतौली बांध में 82.75 फीसदी जलस्तर पहुंच गया है।। बांधों का जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार को अर्जुन बांध से 381 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, कबरई बांध से 100 क्यूसेक व लहचूरा बांध से 7,800 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना कि बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया गया।
-- -- -- -- -- --
एक नजर में बांधों का जलस्तर
बांध-न्यूनतम-अधिकतम-वर्तमान
अर्जुन-167.64-176.17-176.02
चंद्रावल-146.91-152.40-152.13
कबरई-149.04-159.00-157.98
मझगवां-217.01-224.33-223.91
उर्मिल-228.30-237.43-236.90
लहचूरा- 179.83-182.30-182.30
(आंकड़े मीटर में)