{"_id":"5c87fa51bdec22144a271eaf","slug":"arjanandan-kee-aavaaj-ka-jaadoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्शलान की आवाज का चला जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्शलान की आवाज का चला जादू
Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
सार
सनफ्रान बिग वॉइस आफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
झांसी से लौटे अर्शलान का स्वागत करते कालेज के प्रबंधक व शिक्षक ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। कस्बा जैतपुर के श्री हरवंश राठौर इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ने वाले बेलाताल बजरिया निवासी अर्शलान अंसारी ने एक रेडियो चैनल की ओर से झांसी में आयोजित सनफ्रान बिग वॉइस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फर्स्ट विनर होकर जैतपुर सहित विद्यालय का नाम रोशन किया। मंगलवार को कालेज लौटे छात्र का विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत कर मिठाइयां बांटी।
झांसी में आयोजित सनफ्रान बिग वॉइस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में बुंदेलखंड से आए 20 प्रतिभागियों को मंच पर किस्मत आजमाने का मौका मिला। टैलेंट हंट के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागियों को चुना गया। 10 प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र के अर्शलान अंसारी ने ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी’ और ‘बापू तू तो सेहत के लिए हानिकारक है’ गीत गाकर अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीत लिया। अर्शलान को 21 हजार का नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर विनर घोषित किया गया
मंगलवार की सुबह जैसे ही अर्शलान ट्रेन से बेलाताल उतरा और विद्यालय पहुंचा। वहां हरवंश राठौर इंटर कालेज के संस्थापक कामता प्रसाद राठौर, प्रबंधक दिलीप राठौर, अध्यापक आनंदी प्रजापति, मुजीब खान के अलावा छात्र-छात्राओं, माता-पिता व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया। अर्शलान के पिता रिजवान अंसारी ने बताया कि उनके बेटे को शुरू से ही गाने का शौक था। मधुर आवाज के कारण वह इस मुकाम तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि रेडियो चैनल की ओर से उसे मुंबई बुलाया गया है। काल आने के बाद मुंबई जाना है जहां अर्शलान अपनी आवाज का जादू बिखेरेगा।