फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Area Panchayat meeting marred by uproar

Mahoba News: हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक

Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat meeting marred by uproar
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक सभागार चरखारी में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। 20 से अधिक बीडीसी सदस्यों ने बैठक का विरोध किया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदस्यों को शांत कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू होते ही सदस्य विरोध में उतर आए। ग्राम सूपा के बीडीसी सदस्य बबलू पटेल ने बताया कि गांवों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। मनरेगा के काम भी जेसीबी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य नीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में किसी भी तरीके का कोई विकास नहीं हो रहा है। पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर अपने चहेतों को काम दिए जाते हैं। मशीनों से काम कराने से लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। बैठक में कोरम पूरा न होने पर दबाव बनाकर बीडीसी सदस्यों से हस्ताक्षर करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा का कहना है कि उनके साथ दो तिहाई से अधिक बीडीसी सदस्य बैठक में मौजूद हैं। विपक्षी लोग छवि को खराब करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed