फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arbitrariness: The contractor who paid Rs 90 lakh was not given the work, the tender was given to the contractor who paid Rs 1.1 crore.

मनमानी: 90 लाख वाले को नहीं दिया काम, 1.1 करोड़ वाले ठेकेदार को दिया टेंडर

Sat, 15 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: The contractor who paid Rs 90 lakh was not given the work, the tender was given to the contractor who paid Rs 1.1 crore.
महोबा। सिंचाई विभाग की नहरों की मरम्मत, निर्माण कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया में अधिकारियों की बड़ी मनमानी सामने आ रही है। 1.2 करोड़ रुपये अनुमानित लागत का जो काम एक ठेकेदार केवल 90 लाख रुपये में करने के लिए तैयार था, अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदार को वही कार्य 1.1 करोड़ रुपये में कराने के लिए ठेका दे दिया। इस तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव जल संसाधन एवं सिंचाई विभाग को भेजे शिकायती पत्र में शहर के आलमपुरा निवासी ठेकेदार राकेश सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से बहिंगा माइनर में 4.2 किमी अवशेष मिट्टी कार्य और हेड रेगुलेटर निर्माण कार्य के लिए अगस्त 2025 को ऑनलाइन टेंडर निकाला गया। 1.20 करोड़ रुपये अनुमानित लागत वाले इस कार्य को छह माह में पूरा किया जाना है। इसके कार्य का पूरा करने के लिए उसने 90 लाख रुपये का टेंडर डाला। इस टेंडर को पाने के लिए उसने कच्चे-पक्के काम का अनुभव प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लगाए लेकिन टेक्निकल कमेटी ने उसके टेंडर को निरस्त कर दिया जबकि इसी कार्य को पूरा करने के लिए 1.1 करोड़ रुपये का टेंडर डालने वाली फर्म को ठेका दे दिया। राकेश का आरोप है कि अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने के लिए मनमानी करते हुए सरकार को करीब 11 लाख रुपये का चूना लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग से इस मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने पिछले वर्ष भी टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी का हवाला देते हुए उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, सिंचाई मंडल महोबा के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर मंगलम का कहना है कि ठेकेदार ऑनलाइन शिकायत की सही प्रक्रिया का पालन करने के बजाय मुख्यमंत्री, प्रशासन और मीडिया में शिकायत करके उनको बदनाम कर रहे हैं। यदि ठेकेदार को कोई शिकायत है तो विभागीय शिकायत प्रणाली का उपयोग करके उचित प्लेटफार्म पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed