{"_id":"68fe6bd005d3c6bd970e0d24","slug":"applications-on-form-18-will-be-submitted-by-november-6-mahoba-news-c-12-1-knp1008-1308159-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छह नवंबर तक जमा होंगे प्रारूप 18 पर आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छह नवंबर तक जमा होंगे प्रारूप 18 पर आवेदन
Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नामावली तैयार करने के लिए द्वितीय पुनः प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप-18 पर आवेदन छह नवंबर तक जनपद में बनाए गए मतदान स्थलों पर कर सकते हैं।
एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि ऐसे नागरिक जो एक नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व या तो भारत के राज्य क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय के स्नातक हो अथवा समतुल्य अर्हता रखते हों, वह निर्वाचक नामावली में शामिल होने के पात्र हैं। तीन वर्ष की अवधि की गणना उस तारीख से की जाएगी जब से विश्वविद्यालय या अन्य संबंधित प्राधिकरण की ओर से डिग्री परीक्षा का परिणाम घोषित और प्रकाशित किया गया हो। ऐसे नागरिक अपना प्ररूप-18 भरकर संबंधित मतदान स्थलों तहसील महोबा, नगर पालिका कार्यालय महोबा, राजकीय इंटर काॅलेज श्रीनगर, नगर पंचायत कार्यालय कबरई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खन्ना, तहसील भवन कुलपहाड़, विकास खंड पनवाड़ी व तहसील भवन चरखारी में अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।