फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   anshan

लिखित आदेश के बाद रोडवेज परिचालक का आमरण अनशन खत्म

Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
anshan
महोबा। परिवहन निगम के अधिकारियों के उत्पीड़न और ड्यूटी से बाहर किए जाने से परेशान संविदा परिचालक ने शुक्रवार से रोडवेज परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी संविदा परिचालक कपिल कश्यप ने दो दिन पहले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। पत्र में आरोप लगाया था कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा उन्हें ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन

कारण जानने पर उसके खिलाफ 20 फरवरी 2011 का कथित रूप से 16 यात्री बिना टिकट का प्रकरण विचाराधीन होना बताया गया। दो माह से ड्यूटी पर न रखे जाने से उसके सामने भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। जिससे वह अनशन को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह दस बजे संविदा परिचालक रोडवेज परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद अवेश व सीओ सदर रामप्रवेश राय मौके पर पहुंच गए और उन्होंने समस्या का निस्तारण कराया। बाद में परिचालक व एआरएम के साथ कार्यालय में वार्ताकर ड्यूटी पर वापस लिए जाने का एआरएम ने लिखित आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed