{"_id":"677582a4d3ee3b5a430d3618","slug":"another-farmer-dies-due-to-cold-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111451-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत
Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत हो गई। इसी के साथ ठंड से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी उदयभान (53) कृषि कार्य करता था। मंगलवार की शाम वह खेत की सिंचाई करने गया था।
देर रात वापस लौटने पर ठंड लगने के साथ सीने में तेज दर्द हुआ। इससे वह अचेत होकर गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ला। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि ठंड लगने से उदयभान की मौत हुई है। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
नए साल की शुरूआत हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे धूप निकलने पर लोगों ने घरों से बाहर निकल राहत महसूस की। हालांकि, सर्द हवाओं से ठंडक बरकरार रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी दो दिन ठंड और जोर पकड़ेगी।