फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Announcement in coastal villages, fishermen and shepherds should not go towards the river

Mahoba News: तटवर्ती गांवों में मुनादी, मछुआरे व चरवाहे नदी ओर न जाएं

Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Announcement in coastal villages, fishermen and shepherds should not go towards the river
लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद - फोटो : लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध मंगलवार को एक बार फिर पानी से लबालब हो गया। हालात को देखते हुए बांध के पांच फाटक खोलकर धसान नदी में 38 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही अलर्ट जारी करते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी के आसपास न आने के लिए सचेत किया गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध इस समय पूरी तरह लबालब है। आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश व पहाड़ी बांध और सुखनई नदी का पानी आने से बांध का जलस्तर बढ़ गया। तब बांध में तैनात कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर बांध के पांच फाटक छह फीट की ऊंचाई से खोलकर 38 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। उधर, बांध के अवर अभियंता रामआसरे ने बताया कि बांध में अतिरिक्त पानी आ गया था। जिसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। धसान नदी के आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई। ताकि ग्रामीण, मछुआरे व चरवाहे नदी की ओर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed