{"_id":"57fe6e184f1c1bc67b28f262","slug":"anna-collected-donations-of-animals-rural-system-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा एकत्र कर ग्रामीण करेंगे अन्ना जानवरों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा एकत्र कर ग्रामीण करेंगे अन्ना जानवरों की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
कई बार मांग के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा अन्ना जानवरों की व्यवस्था न किए जाने से किसानों में आक्रोश है। बुधवार को पूर्व प्रधान मुढारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर अन्ना जानवराें से निजात की रणनीति तैयार की। तय किया गया कि ग्रामीण चंदा एकत्र कर अन्ना जानवरों की व्यवस्था करेंगे।
पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मुढारी उमाशंकर मिश्रा ने ग्रामीणों व किसानों के साथ हुई बैठक में बताया कि अन्ना जानवरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसान शिवचरन अहिरवार, बाबू राजपूत आदि ने बताया कि अन्ना जानवरों की समस्या के निराकरण के लिए कई बार शासन
प्रशासन को पत्र भेजकर मांग की गई। लेकिन किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे किसान परेशान हैं। तय हुआ कि प्रत्येक किसान चंदा देगा। चंदे से एकत्र होने वाले पैसे से तार फिनिशिंग कराकर अन्ना जानवरों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उनके खाने पीने का इंतजाम भी किया जाएगा।