फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anna and pet cow will be recognized by seeing the tag

टैग देखकर पहचानी जाएंगी अन्ना और पालतू गाय

Sun, 12 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anna and pet cow will be recognized by seeing the tag
हाईवे पर बीच सड़क पर खड़े गोवंश - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर की सड़कों पर अब अन्ना गोवंश और पालतू को दूर से देखकर ही पहचाना जा सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अन्ना गोवंश के लिए पीले रंग के टैग के अतिरिक्त लाल या काले रंग का टैग उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख सचिव पशुधन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अन्ना गोवंश किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जो सैकड़ों बीघा फसल चौपट कर देते हैं। वहीं सड़कों पर राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं जिससे दुर्घटनाओं में लोग घायल हो जाते हैं। जिलाधिकारी के पास रोजाना अन्ना गोवंश की शिकायतें पहुंच रही है। बैठकों में जिम्मेदार यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि जो गोवंश सड़कों पर वह पालतू है जो लोगो द्वारा दूध निकाल छोड़ दिया जाता है। जिलाधिकारी ने अन्ना और पालतू गोवंश की पहचान के लिए प्रमुख सचिव पशुधन को पत्र लिखकर लाल या काले रंग के टैग आपूर्ति किए जाने की मांग की है। जिससे अन्ना गोवंश को आसानी से पहचाना जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन को पत्र लिखा गया है अगर स्वीकृति मिली तो सभी गोवंश को अलग रंग का टैग लगाया जाएगा। जिससे अन्ना और पालूत गोवंश की आसानी से पहचान की जा सकेगी।
विज्ञापन

सभी को लगा पीला टैग
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा पशुओं को पीले रंग का टैग लगाया जा रहा है। जिसमें जनपद में 1,13,326 गोवंशीय को और 1,07,472 महिषवंशीय को टैग लगाया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखा है। नया टैग मिलने पर गोवंश को लगाया जाएगा। जिससे अन्ना और पालतू गोवंश को आसानी से पहचाना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed