{"_id":"57d98cd34f1c1b912cd49143","slug":"angry-women-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड न बनने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड न बनने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार व विभाग के दर्जनों चक्कर लगाने के बाद भी राशन कार्ड न बनने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र सौंप राशन कार्ड न बनने की बात बताई। साथ ही मांग पूरी न होने पर 26 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। कस्बा कबरई निवासी सबाना खातून, संगीता, शकुंतला,
तुलसारानी, ज्योति, कमला, पार्वती सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह गरीब और मजदूरी पेशा वाली महिलाएं हैं। कोटेदार द्वारा उनके राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। इसकी शिकायत विभागीय व उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन लाभ नहीं मिला। वह चार माह से कोटेदार के चक्कर लगा रहीं हैं।
महिलाओं ने डीएम से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंर्तगत राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की है। ऐलान किया है कि राशन कार्ड न बने तो वह धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगी। डीएम ने जांच कराकर राशन कार्ड बनवाए जाने का भरोसा दिया है।