{"_id":"66a934c843c3e100a30176d4","slug":"angry-people-blocked-the-road-due-to-power-cut-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108082-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में दो दिन से अघोषित बिजली कटौती और रविदास मोहल्ले की बिजली काटे जाने से लोग भड़क गए।
आक्रोशित कस्बावासियों ने पनवाड़ी पावर हाउस के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक लगे जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। अफसरों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
कस्बे में दो दिन से उपभोक्ताओं को आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार की शाम कई उपभोक्ताओं का बिल जमा न होने पर रविदास मोहल्ले की बिजली काट दी गई। इससे कस्बावासी भड़क गए और पावर हाउस पहुंच जमकर नारेबाजी की। किसी अधिकारी के मौजूद न मिलने पर आक्रोशित लोगों पर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
रविदास मंदिर के जयप्रकाश बौद्ध, डॉ. पंकज तिवारी आदि का कहना था कि भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं। अधिकांश लोगों के बिल जमा होने के बाद भी पूरे मोहल्ले की बिजली काट दी गई। इससे मंगलवार को पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। उधर, बिजली विभाग के जेई ईश्वर सिंह का कहना है कि ऊपर से बिजली कटौती हो रही है। फिर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।