फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anganwadi workers asked for the status of state employee

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers asked for the status of state employee
तहसील में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकत्री - फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने शुक्रवार को सदर तहसील में धरना देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी देने की मांग बुलंद की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी भी दी। तहसील में धरने पर बैठी संघ की जिलाध्यक्ष शबीना बेगम ने कहा
विज्ञापन


कि भीषण महंगाई के इस दौर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मनरेगा के मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है। कार्यकत्रियों को 100 रुपये जबकि सहायिकाओं को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा दिया जा रहा है। जिला मंत्री सविता रैकवार ने कहा कि कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम मानदेय 15000 रुपये प्रतिमाह दिलाया जाए। इसके बाद
विज्ञापन


एसडीएम नंहकू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर एक सप्ताह बाद कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। धरने में जीवनलाल चौरसिया, मंजू चौरसिया, फूलवती, आशमीन खातून, मधु चतुर्वेदी, माधुरी, नीलम, कमला, शांति, राजकुमारी, अंजना सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed