फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   AMS women to come forward

एम्स के लिए महिलाएं भी आगे आईं

Fri, 10 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Fri, 10 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
AMS women to come forward
बुंदेली समाज ने एम्स की मांग को लेकर हिंदू मुस्लिम भाइयों को एक
विज्ञापन
मंच पर लाकर आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठी मिशाल पेश की है। जहां अन्य जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं हिंदू भाई प्रतिदिन मुस्लिमों के साथ रोजा रखकर अमन चैन का संदेश दे रहे हैं।

आल्हा ऊदल की ऐतिहासिक नगरी में रमजान के पवित्र मौके पर 22वें दिन 22 हिंदू महिलाओं ने सामूहिक रूप से रोजा रखकर एकता अखंडता और भाईचारे की अनूठी मिशाल पेश की, साथ ही इन सभी महिलाओं ने रोजा रखकर इफ्तार के मौके  पर महोबा में एम्स खुलवाने के लिए खुदा से दुआ मांगी। बुंदेली समाज के बैनर तले चल रहे सामूहिक रोजा कार्यक्रम में शामिल श्रीमती प्रेमलता ने बताया कि वैसे तो वे हर सोमवार को व्रत रखती हैं, लेकिन विशेष मांग की दुआ करने के लिए रोजा रखा है। श्रीमती चंदा नामदेव ने बताया कि हमारे जीवन का यह अनूठा अनुभव है। हम सभी महिलाओं ने एम्स की मांग को लेकर  रोजा रखा है। संगठन के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि महोबा में यह पहला अवसर है, जब हिंदू महिलाएं किसी विशेष प्रयोजन के तहत सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार में शामिल हुईं।  इस दौरान सीमा, प्रशंसा, नैनसी, रामदेवी, भग्गीबाई, मोहिनी, ऊषा विश्वकर्मा, दीपशिखा, राधिका, बीना देवी, नेहा, श्रद्धा,  मधु, राधा सोनी, प्रियंका सेन, किरण सहित दो दर्जन हिंदू महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed