{"_id":"612bc9d48ebc3e79f46f00a8","slug":"ambulance-and-car-collided-on-the-highway-one-died-mahoba-news-knp6490155100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में एंबुलेंस व कार की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में एंबुलेंस व कार की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत, 13 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआं/कबरई। दिल्ली से शव लेकर महोबा आ रही एंबुलेंस की झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कार से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार महिला की मौत हो गई। 13 अन्य लोग घायल हो गए। छह की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफ र किया गया है।
थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी रामदास अहिरवार (50) परिवार समेत दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। बीमारी के चलते शनिवार को रामदास की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को एंबुलेंस से गांव ला रहे थे। एंबुलेंस में परिवार के आठ लोग सवार थे। एंबुलेंस हाईवे में दिदवारा गांव पहुंची। तभी बांदा से ओरछा जा रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस पलट कर पुलिया से टकरा गई। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी भेजा गया।
घायलों में एंबुलेंस सवार मृतक की पत्नी माया (45), पुत्र सोनू (21), पुत्री खुशबू (10) व राखी (08), पुत्रवधू सोनिया (21), बड़ा भाई कल्लू (52), भतीजा राहुल (21), संदीप (22) व चालक एजाजुल निवासी दिल्ली शामिल हैं। जिनमें से माया, सोनू, सोनिया, राखी, राहुल व संदीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई। वहीं कार में सवार केशव सिंह, मिताली सिंह, अंतरा सिंह, प्रिया दीक्षित व वैदेही सिंह निवासी बांदा को गंभीर चोटें आईं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।