फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Amar Singh of Dhaul slams Jitendra of Mazgaon

धौल के अमर सिंह ने मझगांव के जितेन्द्र को चटाई धूल

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh of Dhaul slams Jitendra of Mazgaon
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के बछेछर खुर्द गांव में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल प्रतियोगिता में जालौन, रहटिया ,ईसानगर, मझगांव, दयालपुर, सरदारपुर, बांदा सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने दांव दिखाकर एक दूसरे को पटकनी दी। सबसे महंगी कुश्ती 2100 रुपये की हुई। जिसमें जितेंद्र पहलवान मझगांव को अमर सिंह यादव धौल ने पटकनी दी।
विज्ञापन

पहली कुश्ती मंगल रैकवार बछेछर खुर्द और नरेश पहलवान कुआं के बीच हुई। जिसमें नरेश पहलवान ने मंगल को पटकनी दी । राघवेंद्र दयालपुर ने हल्के यादव सरदारपुर को हराया, पुष्पेंद्र पहलवान जालौन में जयसिंह पहलवान रहटिया को चित किया। अमित पहलवान गिरवा बांदा ने मेघराज पहलवान मझगांव को धूल चटाई । देशराज पहलवान कर्वी ने राजू पहलवान मझगांव को पटकनी दी । संदीप यादव ईसा नगर को रहीश यादव बंदी ने हराया। जयसिंह पहलवान रहटिया ने विवेक पहलवान बांदा को हराया। प्रतियोगिता में कॉमेंट्री व मंच संचालन दिनेश पांचाल गोरखा ने किया। रैफरी की भूमिका गुलाब सिंह यादव ने निभाई । इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान भदरवारा प्रशांत द्विवेदी, दौलत यादव, पूर्व प्रधान टीकम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed