फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Alkharam told the news of marriage breakdown as mischief

घोड़ी चढ़ेगा अलखराम: शादी टूटने की खबर को दूल्हे ने बताया आरएसएस की शरारत, बोला 13 लोगों से है खतरा

Wed, 09 Jun 2021 09:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 09:42 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अलखराम की शादी टूटने की खबर वायरल हुई तो दूल्हे ने इसे  आरएसएस के लोगों की शरारत बताया। इतना ही नहीं गांव के 13 लोगों से शादी को खतरा भी बताया है।

विज्ञापन
Alkharam told the news of marriage breakdown as mischief
अलखराम - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के माधवगंज गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हे अलखराम की शादी टूटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अलखराम ने इसे आरएसएस के लोगों की शरारत बताया है। वहीं गांव के 13 लोगों से शादी में खतरा बताकर उनके नाम उपजिलाधिकारी को सौंपे हैं।
विज्ञापन


उधर, बसपा जिलाध्यक्ष ने उससे व परिवार से मुलाकात कर सकुशल शादी होने का भरोसा दिया है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने गांव पहुंचकर अलखराम को हर संभव मदद करने को कहा और 18 जून को शादी में बरात घोड़ी से निकलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अलखराम ने बताया कि कुछ शरारतीतत्वों ने सोशल-मीडिया पर उसकी शादी टूटने की खबर वायरल कर दी है। यह सब अफवाह है इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) वालों का हाथ है। अलखराम का कहना है कि बाहर निकलने पर लोग उसे घूरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शादी टूटने की खबर को लेकर ही बसपा जिलाध्यक्ष मिलने आए थे उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अलखराम ने बताया कि उसने एसडीएम सुथान अब्दुल्ला को 13 लोगों के नाम बताए हैं, जिससे उसे खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed